'जो कुछ है निकाल, नहीं तो लड़की को मार दूंगा' ...चाकू दिखाकर जेवर लूट ले गया बदमाश

'जो कुछ है निकाल, नहीं तो लड़की को मार दूंगा' ...चाकू दिखाकर जेवर लूट ले गया बदमाश

बदायूं। शहर में एक बदमाश युवक महिला को चाकू दिखाकर उसके जेवर लूटकर भाग गया। काफी देर से पीछा कर रहे बदमाश ने पहले महिला को चाकू दिखाकर उसकी 11 साल की बेटी को मारने की धमकी दी और फिर सोने की चेन और कुंडल लूट लिए। सीसीटीवी में कैद बदमाश को बाद में बच्ची ने पहचान लिया।

शहर के चौधरी सराय नई बस्ती निवासी कासिम की मोहल्ला उपरपारा में ससुराल है। बीती तीन अगस्त को कासिम की पत्नी गुलबहार अपनी 11 साल की बेटी रिदा को लेकर मायके गई थीं। रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी ससुराल को बेटी के साथ लौट रही थीं। कासिम के अनुसार, जैसे ही वह गली में घुसीं, तभी पीछे से आ रहे एक युवक ने उन्हें चाकू दिखाकर रोक लिया। बदमाश युवक ने चाकू दिखाकर कहा कि जो कुछ है निकाल दो नहीं तो लड़की को मार दूंगा। चाकू हाथ में देखकर गुलबहार और रिदा काफी डर गईं। इसके बाद बदमाश ने गुलबहार की करीब एक तोला की सोने की चेन और दो कुंडल लूट लिए और भाग गया। डरी सहमी मां बेटी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी खंगाले तो बदमाश युवक पीली टीशर्ट पहने दिख गया, जिसे रिदा ने तुरंत पहचान लिया। कासिम के अनुसार, वह रात को ही सोथा पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन पुलिस ने मौके पर जाना तक मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद दिन में पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। कासिम ने बताया कि लूट के माल की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto