बरेली में 'ब्लास्ट'...एक धमाका और फिर हर तरफ धुंआ और धूल, तीन महिलाओं की मौत

बरेली में 'ब्लास्ट'...एक धमाका और फिर हर तरफ धुंआ और धूल, तीन महिलाओं की मौत

बरेली। बरेली से बड़ी खबर है। यहां बुधवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। मलबे में भी कई लोग दब गए, जिससे मृतकों की संख्या भी बढ़ने का अनुमान है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के भी कई मकान गिर गए

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक पटाखा फैक्ट्री संचालित हो जा रही थी। इसके आसपास रिहायशी इलाका है और कई परिवार इन मकानों में रहते हैं। बताते हैं कि गांव निवासी रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम और नासिर सिरौली बाजार में आतिशबाजी का काम करते हैं। रहमान भी अपने घर पर उन्हें आतिशबाजी बनाकर देता था। बुधवार को इसी घर में ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया और हर तरफ धुंआ और धूल ही नजर आने लगी। ब्लास्ट में रहमान का घर मलबे में बदल गया, साथ ही आसपास के भी कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, अब तक तीन महिलाओं के मरने की सूचना है जबकि कुछ लोग मलबे में भी दब गए। मृतकों में तबस्सुम पत्नी वाहिद, रुखसाना पत्नी रुखसार समेत एक और महिला शामिल है। 

-----

दीपावली की वजह से चल रहा था ज्यादा काम

बरेली। दीपावली नजदीक होने के कारण यहां काम ज्यादा चल रहा था। कई लोग भी यहां काम कर रहे थे। चर्चा है कि पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसशुदा थी जबकि कुछ लोग इसके अवैध होने की बात कह रहे हैं, जो जांच का विषय है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto