यदु शुगर मिल के कर्मचारियों ने गन्ना किसान को घेरकर पीटा, असलहा दिखाकर गन्ना मिल को देने को धमकाया
SAB KI BAAT
Dec 13 2025
3720
मिल नहीं दे रही किसानों का पेमेंट, एक किसान ने दूसरी जगह बेचने की कोशिश की तो की गई मारपीट
एक किसान ने मिल कर्मियों पर आरोप लगाते हुए दी तहरीर
बदायूं। यदु शुगर मिल किसानों का बकाया पेमेंट नहीं कर रही है। ऐसे में किसान दूसरी जगहों पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में जब एक किसान ने अपना गन्ना कोल्हू पर बेचने की कोशिश की तो मिल कर्मियों ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अगरास निवासी सचिन व शिवम का यदु शुगर मिल पर काफी बकाया निकल रहा है। दोनों ने कई बार मिल प्रशासन से मांग की लेकिन उनका भुगतान नहीं हो सका। बताया जाता है कि ऐसे में उन्होंने अपना गन्ना दूसरी जगह बेचने की कोशिश की। अरोप है कि शनिवार को जब वह गन्ना कोल्हू पर देने जा रहे थे तो कुछ मिल कर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। सचिन व शिवम ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर दी गई। आरोप है कि मिल कर्मियों ने उन्हें असलहे दिखाए और जान से मारने की धमकी दी। दोनों किसानों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों से बात करके जांच की जाएगी। इधर, जब इस संबंध में मिल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो किसी से संपर्क नहीं हो सका।
फोटो-प्रतीकात्मक
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
969
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
540
-
जिला
184
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
