बदायूं की इस नगर पंचायत में क्यों बरपा हंगामा...किसने लगाया अध्यक्ष के बेटे पर मारपीट का आरोप

बदायूं की इस नगर पंचायत में क्यों बरपा हंगामा...किसने लगाया अध्यक्ष के बेटे पर मारपीट का आरोप

नगर पंचायत दहगवां का है मामला, लिपिक ने अध्यक्ष के बेटे पर लगाया हाथापाई का आरोप, बेटे ने कहा-रुपये मांग रहा था लिपिक

बदायूं। नगर पंचायत दहगवां की अध्यक्ष पार्वती राणा के बेटे और कार्यालय के एक लिपिक के एक बीच सोमवार को विवाद हो गया। लिपिक का आरोप है कि अध्यक्ष का बेटा उस पर बिना जांच किए राशन कार्ड पर आख्या लगाने का दबाब बना रहा था जब उसने मना किया तो बेटे ने उसके साथ गालीगलौज और हाथापाई की। इधर, अध्यक्ष के बेटे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कार्यालय में लिपिक हर काम के रुपये मांगता है। लिपिक ने अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

दहगवां नगर पंचायत की अध्यक्ष पार्वती राणा हैं। बदायूं की मोहन कॉलोनी निवासी मोहित दुबे नगर पंचायत में लिपिक हैं और रोजाना बदायूं से दहगवां जाते हैं। मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सुखबीर कार्यालय में आए और बिना जांच के राशन कार्ड पर आख्या लगाने को कहा जब उन्होंने बिना जांच के आख्या लगाने को मना किया गया तो सुखवीर ने गालीगलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मोहित का गिरेबान पकड़ लिया और उससे हाथापाई की। लिपिक का आरोप है कि इससे पहले भी नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा प्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्र को व्यक्तियों को पात्र करने दबाव बना चुके हैं। लिपिक का कहना है कि पार्वती राणा तो नाममात्र की नगर पंचायत अध्यक्ष है। उनका बेटा ही अप्रत्यक्ष अध्यक्ष बना बैठा है। लिपिक ने थाना जरीफनगर में सुखबीर के खिलाफ तहरीर दी है।

--------

नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने कहा-एक हजार रुपये मांग रहा था लिपिक

बदायूं। नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सुखबीर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कई दिन से कार्यालय में राशन कार्ड रखे थे। उन पर साइन और मोहर को कहा था लेकिन लिपिक राशन कार्ड धारकों से एक हजार रुपये मांग रहे थे। इसी बात का विरोध किया था, बाकी कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने तक के लिए रुपये मांगे जाते हैं। तहरीर देने की उनको कोई जानकारी नहीं हैं 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto