पत्नी से चाहता था तलाक...अपनी ही दो साल की बेटी का करा दिया 'किडनैप'
SAB KI BAAT
Oct 21 2024
1380
सहारनपुर। एक व्यक्ति ने अपनी दो साली की बेटी का चलती ट्रेन से अपहरण केवल इसलिए करा दिया क्योंकि बेटी के अपहरण का इल्जाम पत्नी पर डालकर वह उससे तलाक चाहता था। पुलिस ने बच्ची को लुधियाना से बरामद करते हुए उसे पिता, दादी और दादी की बहन को गिरफ्तार किया है।
विगत 17 अक्तूबर को हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में दो साल की बच्ची चोरी हो गई थी। वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। आरोप था कि ट्रेन में चढ़ी दो बुर्काधारी महिलाओं ने बच्ची को चोरी किया है। इसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में लग गई और सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इसमें दो महिलाएं लुधियाना स्टेशन पर उतरतीं नजर आईं। इसके बाद पुलिस ने स्टेशन के पास से मीना बेगम और शबाना बेगम को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से बच्ची बरामद कर ली।
-------
मां ने बताई बेटे की करतूत
- पकड़े जाने के बाद शबाना ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आरून खान अपनी पत्नी से तलाक चाहता था। कोई रास्ता नजर न आने पर उसने ही यह कराया था, जिसके बाद उसने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को ट्रेन से उठा लिया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेजते हुए बच्ची केा उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT