टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन अपग्रेडिंग सेरेमनी का आयोजन, बच्चों को किया सम्मानित

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन अपग्रेडिंग सेरेमनी का आयोजन, बच्चों को किया सम्मानित

बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन अपग्रेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया।

दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना  के बाद बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथियों ने प्री- प्राइमरी विंग को छोड़कर प्राइमरी विंग में प्रवेश कर रहे केजी के विद्यार्थियों को कन्वोकेशन ड्रेस में सर्टिफिकट देकर सम्मानित किया।  विद्यालय के प्रबंधक शरद बंसल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह अपग्रेडिंग सेरेमनी विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करने तथा उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के मकसद से करवाई गई है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto