पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

बदायूं। अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक का सिर फट गया और उसने दम तोड़ दिया। पीछे बैठी उसकी पत्नी घायल हो गई। 

कस्बा वजीरगंज के गांव बाक़रपुर का रहने वाला 28 वर्षीय पुष्पेंद्र मौर्य राज मिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह अपनी पत्नी नन्ही के साथ बाइक से बिसौली में बने मकान पर आ रहा था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर गांव कालूपुर पनौड़ी के बीच पुष्पेंद्र बाइक से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दंपती उछलकर दूर जा गिरे। पुष्पेंद्र का सिर एक पेड़ से टकराकर फट गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। नन्हीं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक पुष्पेंद्र के दो बेटे व दो बेटियां हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto