सरकार के बजट से निराश है व्यापारीः घनश्यामदास

सरकार के बजट से निराश है व्यापारीः घनश्यामदास

बदायूं। पश्चिमी उत्तर  प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास  गर्ग के बदायूं आगमन  पर संगठन  के पदाधिकारियों ने पटेल चौक पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत रैली नवादा चौराहा से पुरानी चुंगी, टिकट गंज होते हुए भरत मिलाप गली में प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज के निवास पर पहुंची। यहां घनश्याम दास  गर्ग ने कहा कि  व्यापारी  को  सरकार के बजट से निराशा हुई है। संगठन द्वारा जो सुझाव  सरकार को दिये गये हैं, उन बिन्दुओं पर सरकार को विचार करना चाहिए। सरकार हमारी मांग पूरी करे नहीं तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी  पूरी  ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सरकार को सबसे  अधिक राजस्व  व्यापारियों द्वारा ही प्राप्त होता है।कर दाता  की मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए। अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश ने सभी व्यापारियों का  आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर महामंत्री संजू मसीह, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप वैश्य, रचित अग्रवाल,  गोपाल कृष्ण,  भीमसिंह यादव , नासिर हुसैन आदि व्यापारियों ने भाग लिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto