छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ता था ये स्कूल टीचर...करता था अश्लील हरकतें, रिपोर्ट दर्ज
SAB KI BAAT
Apr 28 2025
7720
एक छात्रा ने की शिकायत तो पुराने मामले भी निकलकर सामने आए
बुलंदशहर का मूल निवासी है दूसरे समुदाय का आरोपित शिक्षक
बदायूं। प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से उसी स्कूल में पढ़ाने वाली अध्यापक लंबे समय से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा था। सोमवार को भी टीचर ने ऐसी ही हरकत एक छात्रा से की तो उसने परिवार वालों को बता दिया। इसके बाद स्कूल में पुलिस पहुंच गई और हंगामा हो गया। आरोपित टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामला कादरचौक क्षेत्र के धौकन नगला प्राथमिक विद्यालय का है। यह स्कूल ककोड़ा रोड पर स्थित है। पास के ही एक दूसरे गांव की बच्ची यहां पढ़ने आती है। करीब 12 साल की यह बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि सोमवार को बच्ची से इसी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक मंसूर अब्बास ने छेड़छाड़ की। उसने गलत तरीके से बच्ची को छुआ और अश्लील हरकत की। इसके बाद बच्ची ने घर जाकर अपने पिता को बताया तो पिता ने अपने कुछ नजदीकी ग्रामीणों को इसके बारे में बताया तो पता चला कि आरोपित अध्यापक अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसी हरकत कर चुका है। इसके बाद छात्रा का पिता अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल आ गया, जिस पर वहां हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपित अध्यापक को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर आरोपित अध्यापक मंसूर अब्बास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंसूर मूल रूप से बुलंदशहर के गांव साकनी का निवासी है। बताया जाता है कि घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी छात्राओं के बयान दर्ज किए तो कई छात्राओं ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ बयान दिए, जिससे उसकेे खिलाफ छेड़खानी की पुष्टि हुई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT