आंधी में उड़कर सड़क पर आ गया खेत की रखवाली को लगाया तार, उलझकर पूर्व प्रधान के भाई की गर्दन कटी

आंधी में उड़कर सड़क पर आ गया खेत की रखवाली को लगाया तार, उलझकर पूर्व प्रधान के भाई की गर्दन कटी

अस्पताल लेकर भागे परिवार वाले, पर बच नहीं सकी जान, साथी भी हुआ घायल

खेत के बटाईदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सबकी बात न्यूज

बदायूं। खेत की रखवाली को लगाए गए ब्लेड वाले तार आंधी में उड़कर सड़क पर आ गए, जिनमें फंसकर पूर्व प्रधान के भाई की गर्दन कट गई। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा उनका साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने खेत के बटाईदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अलापुर क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी फैन सिंह पूर्व प्रधान हैं। उनका 30 वर्षीय भाई कालीचरन विगत बृहस्पतिवार देर शाम को अपने गांव के साथी हरपाल के साथ बाइक से अलापुर गए थे। बताया जाता है कि जब वह गांव अठर्रा कुनिया गांव के पास पहुंचे तो तेज आंधी आ गई। इसी दौरान एक खेत में लगा तेज धार वाला ब्लेड का तार उड़कर सड़क पर आ गया, जिसमें कालीचरन की बाइक उलझ गई। तार सीधा कालीचरन की गर्दन पर लगा, जिससे उनकी गर्दन कट गई और खून की तेज धार बहने लगी। हरपाल को भी कई जगह ब्लेड वाला तार लगा, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान कालीचरन की मौत हो गई। कालीचरन के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने खेत के बटाईदार वीरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

(फोटो-एआई)

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto