12 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म, घर में थी नामकरण संस्कार की तैयारी...ऐन वक्त पर पिता को खींच ले गई मौत

12 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म, घर में थी नामकरण संस्कार की तैयारी...ऐन वक्त पर पिता को खींच ले गई मौत

बदायूं। एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। बुधवार को बेटे का नामकरण संस्कार था लेकिन इसी दिन पिता को मौत खींच ले गई। पंखा ठीक करते समय उसे करंट लगा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पल भर में ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं। 

ये दर्दनाक हादसा दातागंज तहसील के गांव सैजनिया में हुआ। गांव में रहने वाले 23 वर्षीय रूपेश की शादी दातागंज के ही गांव पलिया से करीब एक साल पहले हुई थी। रूपेश की पत्नी ने 12 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका बुधवार को नामकरण संस्कार होना था। घर में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। हर तरफ हंसी खुशी का माहौल था। इसी दौरान घर में लगा पंखा खराब हो गया। बताते हैं कि रूपेश ने पंखे को ठीक करने के लिए जैसे ही उसे हाथ लगाया तभी पंखे में आ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया है। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। परिवार वालों ने युवक की लाश का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है और वे शव को अपने घर लेकर चले गए। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto