हादसे के बाद छिपा दी थी स्कॉर्पियो, आंवला के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि की बताई जा रही गाड़ी
SAB KI BAAT
Oct 04 2025
4120
हादसे में पूर्व प्रधान के नाती की हो गई थी मौत
बदायूं। विगत शुक्रवार को पूर्व प्रधान के नाती की बुंलट मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ ही निकाला। हादसे के बाद गाड़ी को एक गोदाम में छिपा दिया गया था। ये स्कॉर्पियो आंवला के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि की बताई जा रही है।

थाना अलापुर क्षेत्र के म्याऊं चौकी के तहत दातागंज रोड पर विगत शुक्रवार को हुई सडक़ दुर्घटना में विशारत नगर गांव निवासी आकाश यादव की मौत हो गई थी। आकाश पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह के नाती थे। बुलट सवार आकाश को एक स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया था। हादसे के बाद से पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो दातागंज निवासी भगवान दास के बेटे धर्मेंद्र गुप्ता की है जो आंवला के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि हैं। बताया जा रहा है कि तलाश के बाद हादसाग्रस्त स्कॉर्पियो बरामद हो गई। उसका ड्राइवर साइड का टायर फट गया था,साथ ही कई जगह खून के निशान भी थे। गाड़ी को म्याऊं-अलापुर रोड स्थित धर्मेंद्र गुप्ता की ट्रैक्टर एजेंसी के गोदाम में छिपा दिया गया था। पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी खंगालने के बाद गाड़ी का पता चला। हालांकि इस बात का पता नहीं चला है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था।
------
मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- बुलट और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, बदायूं के एक पूर्व प्रधान के नाती की मौत
https://sabkibaat.in/post/bullet-and-scorpio-collide-grandson-of-a-former-head-of-badaun-dies
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT