जंगल में छिपकर बैठा था बालिका से दुष्कर्म करने वाला, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

जंगल में छिपकर बैठा था बालिका से दुष्कर्म करने वाला, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

बदायूं। कादरचौक इलाके के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी वीरेश यादव को शनिवार को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी तो एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। 

थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला वीरेश यादव निवासी ग्राम मौसमपुर थाना कादरचौक खिरिया बाकरपुर के जंगल मे छिपा है। सूचना पर थाना प्रभारी कादरचौक मय पुलिस बल के दो टीम बनाकर जंगल मे पहुंच गये। पुलिस से घिरा देख वीरेश ने फायर कर दिया। जिससे कांस्टेबल मोहित कुमार गोली लगने से घायल हो गये। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मारकर वीरेश को पकड़ लिया। 

-----

बोला- भुट्टे का लालच देकर ले गया था बच्ची को

बदायूं। पूछताछ में आरोपी वीरेश ने बताया कि विगत 14 जून को उसने बच्ची को भुट्टों का लालच देकर बहला लिया था और उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। तभी से खेतो औऱ जगंलो मे छिपते छिपाते घूम रहा था। पुलिस ने वीरेश के पास से एक 315 बोर  का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। 

-----

नेताओं का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस पर पड़ा दबाव

बदायूं। घटना के बाद नेता पीड़ित से मिलने जाने लगे तो पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का दबाव और बढ़ गया। बताते हैं कि आरोपी जिस गांव से ताल्लुक रखता है वह यादव बाहुल्य है। आरोपी के भी यादव जाति का होने के कारण पुलिस को भी मदद नहीं मिल पा रही थीं। सबसे पहले पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य पीड़ित के घर पहुंची थी और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़वाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रहे दुर्विजय शाक्य समेत अन्य नेता भी वहां गए थे। 

------

बदायूं में अपराध बर्दाश्त नहींः संघमित्रा

बदायूं। पीड़ित परिवार के पास सबसे पहले जाकर सांत्वना देने वाली पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ़्तार कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने त्वरित गिरफ़्तारी के निर्देश दिये थे।

पुलिस ने शनिवार शाम को आरोपी वीरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सांसद ने कहा कि बदायूं की जनता से वह हर तरीके से आज भी जुड़ी हैं और बदायूं में अपराध बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने एसएसपी से भी आरोपी के खिलाफ न्यायालय में ठीक से पैरवी करने का आग्रह किया जिससे उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto