महिला का मंगलसूत्र निकलवाया, पोटली बांधकर झांसे में लिया और भाग गए साधु वेशधारी ठग

महिला का मंगलसूत्र निकलवाया, पोटली बांधकर झांसे में लिया और भाग गए साधु वेशधारी ठग

महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एक महिला को झांसे में लेकर साधु वेशधारी तीन ठगों ने उसका मंगलसूत्र उतरवा लिया। उसके बाद पोटली देकर कोने में रखने को कहा। महिला जब घर के अंदर गई तो तीनों ठग वहां से भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने एकत्र होकर तीनों को पकड़ लिया। 

मामला उसहैत क्षेत्र के गांव मुजखेड़ा का है। बृहस्पतिवार को साधु वेशधारी तीन लोग यहां घूम रहे थे। तीनों पप्पू के घर के सामने रुके तो पप्पू की पत्नी पिंकी बाहर आ गई। यहां तीनों ने महिला को झांसे में लेना शुरू कर दिया, जिस पर महिला ने भी उन्हें अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दीं। महिला ने बताया कि उसके एक बेटे कीमौत कुछ समय पहले हो चुकी है। परिवार इसके बाद से बहुत परेशान है। इसके बाद ठगों ने महिला से कहा कि परिवार पर ऊपरी हवा का संकट है, जिसका इलाज करना होगा। ठगों ने पिंकी से कहा कि वह अपना मंगलसूत्र उतारकर आटे की पोटली में रखने को कहा। महिला ने मंगलसूत्र उतारकर आटे की पोटली बनाकर उसमें रख दिया। इसके बाद ठगों ने उससे कहा कि वह पूरब दिशा की ओर मुंहघुमाकर भगवान का ध्यान करे। महिला ने जैसे ही मुंह दूसरी तरफ किया, ठगों ने पोटली से मंगलसूत्र निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने पोटली महिला को देकर उसे अंदर किसी कोने में रखने को कहा। महिला जब पोटली रखकर बाहर आई तो तीनों ठग वहां से लापता हो चुके थे। महिला को शक हुआ तो उसने पोटली खोलकर देखी तो उसमें मंगलसूत्र नहीं था। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने ढूंढकर एक ठग को पकड़ लिया जबकि दो अन्य कुछ दूरी पर मिल गए। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 

------

ठगों ने ये बताए नाम

बदायूं। पकड़े गए ठगों ने अपने नाम दातागंज के ग्राम छोटा परा निवासी अतुल तथा परा निवासी अतुल व सर्वेश बताए हैं। पुलिस के अनुसार, ठगों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto