बारिश के बीच ढह गया मकान का लिंटर, चार लोग दबे, एक युवती की मौत
SAB KI BAAT
Jul 10 2025
2280
सहसवान के मोहल्ला पठानठोला में बृहस्पतिवार देर रात हुआ हादसा
सब की बात न्यूज
बदायूं। बृहस्पतिवार रात एक मकान का लिंटर गिर जाने से चार लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सहसवान नगर के मोहल्ला पठानटोला में रात करीब ढाई बजे हुआ दरअसल, रात में काफी देर तक रुक-रुककर बारिश होती रही जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। मोहल्ले में अरशद का परिवार रहता है। यहां उसकी पत्नी शकीला, बेटी मोनी और बेटा आरिश कमरे में सो रहे थे। अरशद के भाई अशरफ की बेटी सबीना भी यहां आई हुई थी। वह भी तीनों के साथ सोई थी। इसी बीच रात करीब ढाई बजे कमरे का लिंटर अचानक ढह गया और चारों लोग मलबे की नीचे दब गए।
चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोगों समेत आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और मलबा हटाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैसे तैसे चारों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक सबीना की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह समेत राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT