बीमारी बर्दाश्त से हुइ बाहर, शारीरिक अक्षमता भी पड़ रही थी भारी...जिंदगी से आसान लगी मौत, जहर खाकर दे दी जान

बीमारी बर्दाश्त से हुइ बाहर, शारीरिक अक्षमता भी पड़ रही थी भारी...जिंदगी से आसान लगी मौत, जहर खाकर दे दी जान

बदायूं। करीब चार-पांच साल से बीमारी और शारीरिक अक्षमता झेल रहे एक ग्रामीण को जिंदगी से आसान मौत लगी तो उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। 


विज्ञापन-

''74 दिन-मौत से जंग, जिंदगी से वादा''

किताब खरीदने के लिए नीचे दिए गए लिक पर क्लिक करें- 

-----------

https://www.adhyayanbooks.com/book/74-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BE/

_______

मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना का है। यहां करीब 54 वर्षीय विनोद अपने परिवार के साथ रहते थे। बताते हैं कि विनोद पिछले चार-पांच साल से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके चलते वह शारीरिक अक्षमता का भी शिकार हो गए थे। लगातार बीमारी के कारण उन्हें मानसिक तनाव भी रहता था। इसके चलते शनिवार को उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जाता है कि सुबह उठकर वह मंदिर की तरफ गए और वहां कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर ने असर किया तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों को पता चला तो वे उन्हें आनन फानन जिला अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, विनोद शराब पीने के भी आदी थे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto