युवक के सीने से रिवॉल्वर सटाकर बोली युवती...'इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले नहीं पहचानेंगे'

युवक के सीने से रिवॉल्वर सटाकर बोली युवती...'इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले नहीं पहचानेंगे'

पेट्रोल पंप पर गाड़ी से उतरने को लेकर हुआ विवाद, पंप कर्मी से उलझे गाड़ी सवार

गाड़ी से रिवॉल्वर निकाल लाई युवती, पंप पर मच गई अफरातफरी

सब की बात न्यूज

हरदोई। गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा लोगों से गाड़ी से उतरने के लिए कहने पर पंप पर बवाल हो गया। पहले गाड़ी सवार लोग पेट्रोल पंप कर्मियों से उलझ पड़े। उनमें जमकर गाली गलौज हुई। ये देखकर एक युवती गाड़ी में रखा रिवॉल्वर निकाल लाई और पेट्रोल पंप कर्मी के सीने से सटा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर रिवाल्वर जब्त कर लिया है। 

देखें वीडियो-

मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के एक सीएनजी पेट्रोल पंप का है। सोमवार को यहां पंपकर्मी रजनीश कुमार ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान थाना शहाबाद निवासी एहसान खान अपनी गाड़ी में गैस फिलिंग कराने पहुंचे। रजनीश ने सुरक्षा के लिहाज से कार में बैठे लोगों को गाड़ी से उतरकर बाहर आने को कहा। इस पर गाड़ी में बैठी महिला और उसके परिवार वालों ने मना कर दिया। इस बात को लेकर परिवार वालों की झड़प पंप कर्मी से हो गई। इसी दौरान एहसान खान की बेटी सुरीश खान उर्फ़ अरीबा गाड़ी की ओर भागी और वहां रखा रिवाल्वर लेकर आ गई। अरीबा ने रिवॉल्वर पंप कर्मी के सीने से सटा दिया और कहा कि इतनी गोली मारूंगी कि घर वाले पहचानने से इनकार कर देंगे। युवती के हाथ में रिवॉल्वर देखकर पंप पर अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। 

------

मामला दर्ज कर रिवॉल्वर किया जब्त

हरदोई। घटना के बाद पंपकर्मी रजनीश ने थाने पर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करक लिया है। पुलिस ने युवती के पास मौजूद 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto