बदायूं के इस स्कूल की बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, तीन घायल
SAB KI BAAT
Jul 29 2025
2340
पहले भी इस स्कूल की बस की चपेट में आकर तीन लोग हुए थे घायल
बदायूं। आरके पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आकर बाइक सवार तीन कांवड़िये घायल हो गए। ये कांवड़िये कछला गंगाजल भरने जा रहे थे कि बीच रास्तें में हादसा हो गया।
सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव सुक्की की मढ़ैया निवासी गुड्डू, परमेश्वरी और रणवीर बाइक से मंगलवार को कछला गंगा जल लेने जा रहे थे। ज्योरा पारवाला गांव के पास मोड़ पर सामने से आरके पब्लिक स्कूल की बस के चालक ने बस को अचानक मोड़ दिया, जिससे बाइक बस से टकरा गई और तीनों कांवड़िये छिटककर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हादसे को देखकर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कांवड़ियों को अस्पताल भेजा। बस को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि उसका चालक मौका देखकर भाग गया।
इस स्कूल की बस ने विगत पांच जुलाई को भी एक बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार युवक व उसके भतीजा-भतीजी घायल हो गए थे।
---------
संबंधित खबर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
- आरके पब्लिक स्कूल की बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, बस व चालक हिरासत में
https://sabkibaat.in/post/rk-public-school-bus-hits-three-people-bus-and-driver-in-custody
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT