सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, महिला सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए

सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, महिला सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए

बदायूं। समाजवादी पार्टी महिला की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रसोइयों की छटनी और छोटे बच्चों की शिक्षा व महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लगातार ऐसी नीतियां अपनाई जा रही हैं जिनसे गरीब, पिछड़े, दलित समुदाय की छात्राओं की शिक्षा और महिला रसोइयों का भविष्य संकट में आ रहा है। हज़ारों प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। यह न केवल संविधान के सम्मान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मूल भावना को भी आहत करता है।  

ज्ञापन देने वालों में सपा महिला जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप, प्रदेश सचिव सुनीता यादव, मान्यता कश्यप, माला शर्मा, जया सिंह, रेखा देवी, रानी देवी, बबीता कश्यप, गीता जाटव, सुनीता यादव, कमलेश यादव, अरुणा यादव, विनीता कश्यप, बबली यादव, निर्मला यादव, प्रेमवती शाक्य आदि महिलाएं शामिल रहीं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto