भाजपा नेता के पंप पर हंगामा, युवक ने मिलावटी पेट्रोल देने का लगाया आरोप, फिर पंप पर छिड़क दिया पेट्रोल

भाजपा नेता के पंप पर हंगामा, युवक ने मिलावटी पेट्रोल देने का लगाया आरोप, फिर पंप पर छिड़क दिया पेट्रोल

बदायूं। इस्लामनगर में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप लगाते हुए युवक ने पेट्रोल लेकर आया और पंप पर छिड़क दिया। 

इस्लामनगर में चन्दौसी रोड पर गांव चमरपुरा में भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा के जिलजाध्यक्ष हाजी सलीम का पेट्रोल पंप है। बताया जाता है कि यहां से एक युवक ने पेट्रोल खरीदा था। रविवार को वह युवक अन्य तीन युवकों के साथ पंप पर पहुंचा और मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। सेल्समैन ने जब विरोध किया तो युवक गाली गलौज करने पर उतर आया। इसी दौरान केन में साथ लाए पेट्रोल को आरोपित युवक ने पंप की मशीनों पर छिड़क दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी गई, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले युवक को पकड़ लिया जबकि उसके अन्य तीन साथी वहां से भाग गए। पुलिस के अनुसार युवक चन्दोई गांव का निवासी है। उसके खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto