रोडवेज की तरफ से जाना है तो घर से निकलें आधा घंटा पहले...

रोडवेज की तरफ से जाना है तो घर से निकलें आधा घंटा पहले...

बदायूं। रोडवेज की तरफ से निकलकर शहर में कहीं जाना है तो आधा घंटा पहले निकल आईये। कहीं यह न हो कि यहां जाम में फंस जाएं और गंतव्य तक पहुंचने में लेट हो जाएं। रोजाना दिन में कई-कई बार लगने वाला जाम लोगों के लिए जान-ए-बवाल बन गया है लेकिन प्रशासन के पास इससे निपटने के कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आते।

रोडवेज का इलाका काफी व्यस्ततम इलाका है। यहां डिपो के अलावा बाहर से आने वाली बसें भी सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं तो रही सही कसर डग्गामार पूरी कर देते हैं। लाइन से खड़ी बसें और डग्गामार के अलावा सवारियां लेने को लपकते टेंपो और ई रिक्शा चालक कोढ़ में खाज का काम करते हैं। नतीजतन रोजाना यहां जाम से लोग दो चार होते हैं। शहर के शोएब, अरमान, मनोज शर्मा, विशाल सक्सेना, सुशील सक्सेना, राजू, अनूप आदि ने प्रशासन से इस समस्या के निदान की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto