विद्यार्थियों को पहले मिला रिजल्ट, फिर भविष्य के लिए शुभकामनाएं

विद्यार्थियों को पहले मिला रिजल्ट, फिर भविष्य के लिए शुभकामनाएं

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में शनिवार को सत्र 2023-24 का कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-नौ एवं 11 का परीक्षाफल बड़े ही धूमधाम से वितरित किया गया। इसके लिए लिए तैयारियां भी बड़े ही स्तर पर गई थीं। पूरे विद्यालय में जगह-जगह अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए शुभकामना संदेशों के साथ-साथ बड़े ही कलात्मक एवं क्रियात्मक ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक प्रेरक संदेश तथा चित्रों से परिसर को सजाया गया। इसके अलावा कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-नौ एवं कक्षा-11 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षाफल के साथ-साथ ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थी के जीवन में परीक्षाफल प्राप्त करने का दिवस बड़ा ही विशेष होता है इस दिन वह अपने वर्ष भर के दौरान किए गए परिश्रम एवं प्रयासों का आंकलन कर अपने शिक्षकों एवं अभिभावक से आशीर्वाद प्राप्त कर भविष्य के अगले चरण के लिए नये जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ता है। हमारा सदा ही ऐसा प्रयास रहता है कि हम अपने विद्यार्थियों को सदैव ही सकारात्मक वातावरण एवं ऊर्जा के साथ-साथ रचनात्मक तथा रूचिकर माहौल प्रदान करें जिससे वे अपना स्वर्णिम भविष्य संवार सकें।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto