एक ने मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर किया वायरल, दूसरे ने दिया भड़काऊ बयान, दोनों पुलिस की रडार पर

एक ने मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर किया वायरल, दूसरे ने दिया भड़काऊ बयान, दोनों पुलिस की रडार पर

बदायूं। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर दो ऐसे मामले सामने आये हैं, जिन्होंने फिजां खराब करने की कोशिश की। एक युवक ने मुख्यमंत्री की फोटो को भद्दे तरीके से एडिट करके वायरल कर दिया तो दूसरे ने भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर चला दिया। एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 

मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट करके भद्दे तरीके से वायरल करने का मामला थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बक्सेना का है। जिस फेसबुक आईडी से यह फोटो वायरल किया गया है वह जीशान कुरैशी नाम के युवक के नाम से है। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो वह एक्शन मोड में आ गई। अब युवक की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए परिवार वालों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि युवक दिल्ली में रहकर काम करता है। 

-------

झोलाछाप है भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाला

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोडी निवासी फिरोज झोलाछाप है। उसने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो में वह कह रहा है कि आई लव मोहम्मद के नाम पर मैं करोड़ों बार जेल जाने को तैयार हूं। जो भी व्यक्ति मोहम्मद से

प्रेम करता है वह इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और अराजक तत्वों से निपटने को तैयार रहे। बताते हैं कि यह युवक पहले भी गांव में लगे टावर पर इस्लामिक झंडा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर चुका है। वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया, फिरोज को हिरासत में ले लिया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto