बिसौली के एसआई को सताया 'हत्या' का डर...हर जगह कर डाले फोन

बिसौली के एसआई को सताया 'हत्या' का डर...हर जगह कर डाले फोन

बदायूं। बिसौली कोतवाली में तैनात एक एसआई ने अपनी  'हत्या' का अंदेशा जताते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया। हत्या का अंदेशा भी किसी और से नहीं बल्कि एसएसआई, इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर क्राइम से जताया गया। इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों समेत मीडिया के तमाम लोगों को फोन कर डाले कि उनके बच्चों और साले से उनकी पिस्टल छिनवाकर ये लोग उनकी हत्या कराना चाहते हैं। 

मामला बिसौली में तैनात एसआई संजय सिरोही का है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात उन्होंने खुद को अपने घर में बंद कर लिया और इसके बाद उन्होंने सभी परिचितों को फोन करना शुरू कर दिया। इससे रात भर उनके परिचितों में हड़कंप की स्थिति रही। शुक्रवार सुबह उन्होंने कुछ मीडिया वालों को भी फोन कर डाले और अपनी हत्या का अंदेशा जताया। (--------सुनें ऑडियो------)


बोले- 'जल्दी न्यूज प्रकाशित कराओ'

बदायूं। मीडिया वालों को फोन करते वक्त एसआई काफी घबराये हुए लग रहे थे।उन्होंने तमाम मीडिया वालों को फोन करके कहा कि जल्दी न्यूज प्रकाशित कराओ। हालांकि शुक्रवार उन्हें उनके परिवार वाले आकर उन्हें अस्पताल ले गए। 

----------

सीओ ने बताया सिजोफ्रेनिया का मरीज

बदायूं। इस संबंध में बिसौली सीओ सुनील कुमार का कहना है कि एसआई की मानसिक स्थिति खराब है और वह सिजोफ्रेनिया के मरीज हैं। उनके मोबाइल में जितने भी काॅन्टेक्ट नंबर हैं, उन सभी को उन्होंने फोन किया है। यहां से लेकर लखनऊ तक फोन किए हैं। परिजन उनकी स्थिति से वाकिफ हैं। उनकी पत्नी और बेटा यहां आकर उन्हें अस्पताल ले गए हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto