दो साल पहले की लव मैरिज...अब चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर डाली

दो साल पहले की लव मैरिज...अब चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर डाली

बिजनौर। दो साल पहले की गई लव मैरिज का अंजाम इतना भयानक होगा, किसी ने सोचा नहीं था। पति ने ससुराल आकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।  

जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के इनामपुरा निवासी गौरव और गांव अगरी निवासी दिव्यांशी की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। कुछ दिनों से दिव्यांशी अपने मायके में थी। बताते हैं कि बुधवार रात गौरव अपनी ससुराल आया तो वह शराब पीये हुए  था। इसके बाद उसका दिव्यांशी से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गौरव ने जेब से चाकू निकालकर दिव्यांशी पर वार कर दिया जो उसके सीने पर लगा। इसके बाद गौरव ने उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपित गौरव पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto