खोये मोबाइल ने करा दिया हंगामा...कहासुनी के बाद महिला का सिर फोड़ा, दो संप्रदायों में तनाव
SAB KI BAAT
Jan 18 2026
2740
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, पुलिस को दी तहरीर, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली का मामला
बदायूं। बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में मोबाइल फोन ने हंगामा करा दिया। एक महिला का फोन गुम हो जाने पर जब उसने पड़ोसी से पूछा तो पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे संप्रदाय के पड़ोसी ने अन्य के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। मारपीट में महिला का सिर फूट गया।

मामला रविवार का है। गांव निवासी संजीव शर्मा की पत्नी कमलेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार को उसका मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया था। रविवार को भी वह उसे ढूंढती रही। मोबाइल ढूंढने रविवार को जब वह अपनी छत
पर पहुंची तो उसकी पड़ोसन शबाना ने उससे कहा कि कल खोया मोबाइल आज ढूंढ रही हो। इस पर उसने शबाना से पूछा कि उसे कैसे मालूम की मोबाइल खो गया है। कमलेश के अनुसार, उसके फोन में रुपये जमा करने वाली एक पर्ची भी थी। जब वह छत से उतरकर दरवाजे पर आई तो वह पर्ची शबाना के दरवाजे पर फटी हुई पड़ी
थी। महिला का आरोप है कि जब उसके बेटे अरुण ने पड़ोसी से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने उसे घर में खींच लिया और उसे जमकर पीटा। अरुण जैसे तैसे उनसे बचकर आया तो पीछे पीछे हमलावर भी घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। एक ने उसके सिर में डंडा मारा, जिससे उसका सिर फूट गया। कमलेश ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
------
हमलावर बोले- 'हमारी सरकार आएगी तो तुम्हारी खैर नहीं होगी'
बदायूं। घायल महिला कमलेश का आरोप है कि मारपीट के दौरान मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने उसे यह धमकी दी कि मुस्लिम बस्ती में एक अकेले हिंदू आकर क्यों बस गए हो। यहां से भाग जाओ, वरना तुम्हें जान से मार देंगे। आरोप है कि हमलावरों ने यह भी कहा कि जब हमारी सरकार आ जाएगी तो तुम्हारी खैर नहीं होगी।
------
हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे थाने
बदायूं। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण जब इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलवाया जाए।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
