किसान यूनियन ने किया दिल्ली चलने का आह्वान

किसान यूनियन ने किया दिल्ली चलने का आह्वान


बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिले के सभी तहसील अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को कड़ा निर्देश दिया है। तय किया गया है कि दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली देशभर की किसान मजदूर महापंचायत में 13 मार्च की शाम को रवाना हुआ जाएगा। 

इसके लिए जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने क्षेत्र में दौरा करके जगह-जगह पंचायत की। उघैती, इस्लामनगर, बिसौली में पंचायत करके दिल्ली महापंचायत के लिए 13 मार्च के लिए अपनी नजदीकी रेलवे स्टेशनों से रवाना होने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा 13 मार्च के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता जरूरी है। इधर भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने भी दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। दबरई गांव में पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान बचाओ, कृषि बचाओ वरना कृषि प्रधान देश को उद्योगपति प्रधान देश बना दिया जाएगा। कहा कि इस देश की खेती-बाड़ी उद्योगपतियों के हवाले की जा रही है। सरकार हमें एमएसपी क्यों नहीं दे रही है। कहा कि दिल्ली रामलीला मैदान में देश भर का किसान महापंचायत करेगा। इस दौरान उन्होंने कादरचैक क्षेत्र में सिरसा, दबरई, पलिया मेहंदी, सैजनी उझानी क्षेत्र में सिरसौली, अब्दुल्लागंज, अल्लापुर भोगी आदि गांवों में संपर्क किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सिंह, चंद्रपाल, तेजराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto