डबल इंजन सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारा संकल्पः राजीव कुमार गुप्ता

डबल इंजन सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारा संकल्पः राजीव कुमार गुप्ता

बोले जिलाध्यक्ष- आयुष्मान और आवास से मिला सुरक्षा और सम्मान का जीवन 

बदायूं। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के तहत ब्लॉक समरेर के ग्राम कमां में संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए संबोधित किया। 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने आमजन के जीवन में ठोस और व्यापक परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें पारंपरिक ईंधन के धुएं सेराहत मिली और उनके स्वास्थ्य व जीवन स्तर में सुधार हुआ। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी सहायता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक बना है। जनधन योजना ने गरीबों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचाया है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाकर गांवों और शहरों में स्वच्छ वातावरण का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा विकास कार्यों को निरंतर गति मिली है, जिससे प्रदेश की छवि में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, चंद्रप्रकाश, अवनीश सोलंकी, बालवीर सिंह, अंकित भदौरिया, गजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहन राजपूत, अमित कुमार सिंह, सोनू सिंह, दिनेश कुमार सिंह, लालाराम कश्यप, चिम्मन राठौर, विपिन कुमार, राज्यपाल दिवाकर, महेश पाल सिंह तथा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto