बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है तो परीक्षा केंद्र में ले जाएं केवल ये सामान...बाकी चीजें प्रतिबंधित

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना है तो परीक्षा केंद्र में ले जाएं केवल ये सामान...बाकी चीजें प्रतिबंधित

एक जून को होनी है परीक्षा, बनाए गए हैं चार परीक्षा केंद्र, डीएम ने ली बैठक

बदायूं। बीएड प्रवेश परीक्षा आगामी एक जून को होनी है, जिसके लिए डीएम अवनीश राय ने बैठक कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभ्यर्थियों को बताया गया कि वे परीक्षा में परीक्षा संबंधित सामान ही ले जा सकते हैं। कुछ चीजें परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित होगा। 

मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में डीएम अवनीश राय ने अधीनस्थों को बीएड परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 1441 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी तथा अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी ली जाएगी।

डीएम ने पार्किंग, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था व फ्रिस्किंग आदि विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यस्थापक की तैनाती भी की गई है।

उन्होंने बताया कि एक जून को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पालियों में देने होंगे। 

------

ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र, इतने होंगे अभ्यर्थी

- राजकीय महाविद्यालय आवास विकास कॉलोनी- 173 अभ्यर्थी

- पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज- 384 अभ्यर्थी  

- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज- 384 अभ्यर्थी 

- एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज- 500 अभ्यर्थी 

-------

चार सदस्यीय सचल दल बनाए

बदायूं। डीएम ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए चार सदस्यीय सचल दल बनाया गया है। एसडीएम सदर को दास डिग्री कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि तथा एसडीएम न्यायिक बिल्सी को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है।

--------

ये लाना होगा, बाकी रहेगा प्रतिबंधित

बदायूं। डीएम ने बताया कि परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र, प्रवेश पत्र की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज की फोटो तथा एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में मोबाइल, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन आदि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना सहित अन्य विभागीय अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto