'अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या'...

'अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या'...

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ब्रांड के मालिक कमलकिशोर चौरसिया की बहू दीप्ति ने दी जान

डायरी में ये भी लिखा- 'अब और नहीं सहन होता। बेटे को मां का आशीर्वाद'

सबकी बात न्यूज। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ब्रांड के मालिक कमलकिशोर चौरसिया की बहू दीप्ति का शव उनके दिल्ली स्थित बसंत विहार में मिला। पुलिस के अनुसार दीप्ति का शव ड्रेसिंग रूम के पंखे से लटका हुआ था। इससे माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि परिवार वालों ने इसका जिम्मेदार दीप्ति के पति और ससुराल वालों को ठहराया है। घर से एक डायरी भी मिली है, जिसमें दीप्ति ने काफी कुछ लिखा है। 


बताया जाता है कि दीप्ति का शव सबसे पहले उनके पति हरप्रीत चौरसिया ने देखा। हरप्रीत उन्हें लेकर अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताते हैं कि पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद का जिक्र किया है। पुलिस के मुताबिक, दीप्ति और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते थे। दीप्ति की 2010 में हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का एक बेटा है। 

-------

क्या लिखा डायरी में

- बताते हैं कि डायरी में लिखा है कि अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है। अब और नहीं सहन होता। बेटे को मां का आशीर्वाद। 

भाई बोला- 'पति और सास दीप्ति के साथ करते थे मारपीट '

- दीप्ति के भाई ऋषभ ने आरोप लगाया है कि हरप्रीत ने अवैध तरीके से दूसरी शादी की है। हरप्रीत के कई अवैध संबंध भी थे। शादी के बाद से ही दोनों के अच्छे संबंध नहीं थे। 2011 में जब दीप्ति ने बेटे को जन्म दिया तभी उन्हें पता चला कि हरप्रीत और उसकी मां दीप्ति के साथ मारपीट करते थे। इसके बाद वह दीप्ति को कोलकाता में अपने घर ले आए थे, लेकिन उसकी सास उसे वापस ले गई थी। उसके बाद भी उन लोगों ने दीप्ति के साथ मारपीट जारी रखी। दीप्ति उन्हें फोन पर भी कहती थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ऋषभ ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि दीप्ति ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। 

---------

कंपनी मालिक के वकील बोले- 'जो लिखा, उसमें किसी का नाम नहीं'

- कमला पसंद के मालिक के पारिवारिक वकील राजेंद्र सिंह ने इस बारे में कहा कि मीडिया में जो भी बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है। दीप्ति ने जो लिखा है उसमें कोई आरोप नहीं है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। परिवार वालों को नहीं पता कि सुसाइड की वजह क्या है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto