बदायूं। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होगा। शास्त्रों के अनुसार चैत्र प्रतिपदा को रंगो की होली खेली जाती है। दूसरे नियम के अनुसार, होलिका दहन के दूसरे दिन रंग खेला जाता है। उदया तिथि के अनुसार यह स्थिति 26 मार्च को बन रही है लेकिन चूंकि 24 मार्च को होलिका दहन के बाद 25 तक जनमानस को रुकना कठिन होगा सो दूसरे नियम के अनुसार होली 25 मार्च को खेली जाएगी।
ज्योतिर्विद व गीतकार पं. गिरीश शर्मा के अनुसार इस बार पूर्णिमा तिथि 24 मार्च रविवार को सुबह 9ः56 से शुरू होगी तथा 25 मार्च सोमवार को दोपहर 12ः30 पर विराम होगा। 24 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि है यह पूर्णिमा प्रदोष व्यापिनी अर्थात संध्याकालीन है। 25 मार्च को पूर्णिमा दोपहर 12ः30 तक है अर्थात संध्या समय प्रदोष व्यापिनी नहीं है इसलिए इस दिन होलिका दहन शुभ नहीं है। इस प्रकार शास्त्र अनुसार 24 मार्च को होलिका दहन शुभ होगा। इस दिन भी सुबह से रात 11ः13 तक भद्रा है इसलिए भद्रा विराम के वाद यानी रात 11ः13 के बाद होलिका दहन शुभ होगा। विषम परिस्थिति में भद्रा पुच्छ काल (शाम 06ः34 से 07ः54) में होलिका दहन किया जा सकेगा।
पं. गिरीश शर्मा ने बताया कि इस बार होली पर कोई ग्रहण नहीं होगा। केवल उपछाया ग्रहण होगा जो ग्रहण की श्रेणी में नही आता और ये उपच्छाय ग्रहण भारत में दिखाई ही नहीं देगा सो विचार नहीं होगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT