रात में मिलने गया था प्रेमिका से....ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

रात में मिलने गया था प्रेमिका से....ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

बदायूं। प्रेम की अगन जली तो उसे बुझाने एक प्रेमी रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। प्रेमिका से लौटकर वह जब अपने घर लौट रहा था तो कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर बुरी तरह पीट डाला। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

मामला बिसौली तहसील के पपगांव का है। बिल्सी के गांव खैराती नगला का रहने वाला एक युवक शुक्रवार आधी रात के बाद गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा। बताया जाता है कि प्रेमिका से मिलने के बाद युवक अपनी कार से वापस जा रहा था।  इसी दौरान उसे लघुशंका लगी तो वह वजीरगंज के गांव मुड़िया सतासी के पास कार रोकर लघुशंका करने लगा। इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां आ गए और युवक को ड्रोन से निगरानी करने वाला समझकर दबोच लिया। उन्होंनें युवक की जमकर पिटाई लगाई और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन लौटते समय यह घटना हो गई। बाद में पुलिस ने उसका चालान कर दिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto