गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब मईबूचन में धूमधाम से मनाया गया गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब मईबूचन में धूमधाम से मनाया गया गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव

कीर्तन दरबार सजा, अरदास हुई, लंगर में हजारों लोगों ने छका प्रसाद

सबकी बात न्यूज

बदायूं। खालसा पंथ के संस्थापक गुरुगोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब मईबूचन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

इसमें डेरा कार सेवा नानकमत्ता साहिब से बाबा जसबीर सिंह, बाबा दिलबाग सिंह, प्रबंधक सरदार रणजीत सिंह ने भाग लिया। कविश्वरी जत्था ज्ञानी सरबजीत सिंह नानकमत्ता साहिब और कीर्तनी जत्था ज्ञानी राजेंद्र सिंह ने कीर्तन करके समा बांध

दिया। प्रधान गिरीश जुनेजा द्वारा डेरा कार सेवा और कीर्तनी जत्था के सेवादारों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया। इसके बाद नानकमत्ता साहिब के प्रबंधक ने सरदार अर्जुन सिंह दिल्ली वाले, डॉक्टर आशु नारंग, सरदार तरनदीप सिंह, विक्रम सक्सेना, संजय अरोड़ा, सरदार गुरुशब्द सिंह, सरदार रनजोत सिंह नोएडा,  सरदार नंदसिंह, सरदार मंजीत सिंह, मनीष जुनेजा, मोंटू साहनी, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार राजवीर सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. पवित सिंह, डॉ. बीआर गुप्ता डॉ. एआर गुप्ता, पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह, सरदार भगत सिंह और और गुरुद्वारे के प्रधान गिरीश जुनेजा जी को सरोपा भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सरदार भगत सिंह द्वारा किया गया। अंत में गिरीश जुनेजा ने संगत का धन्यवाद किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto