पूर्व मंत्री आबिद रजा ने किया पीडीए का प्रचार, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जनता

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने किया पीडीए का प्रचार, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जनता

शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलहरी, मसूदपुरा, छोटी गौरामई, मई बूचन, उघैनी में हुआ पूर्व मंत्री का स्वागत

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए का प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलहरी, मसूदपुरा, छोटी गौरामई, मई बूचन, उघैनी आदि में जनसभा की और लोगों से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। 

इन जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी तथा ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का जोरदार स्वागत किया और छतों से फूलों की बारिश की। यहां पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सच है कि शेखूपुर की जनता के वोट का जो हक बनता था उसे नहीं निभाया गया बल्कि शेखूपुर की जनता को सियासी गुलाम बनाया गया, सत्ता का डर दिखाया गया, मगर काम कोई नहीं किया गया। आज उत्तर प्रदेश की सियासत दो हिस्सों में बंट गई है, एक नफरत करने वालों की और दूसरी मोहब्बत करने वालों की। हमें उन लोगों को मजबूत करना है जो नफरत नहीं करते। 2027 में जनता मन बना चुकी है कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। जो लोग अपने आप को विश्वगुरु कहते है उनसे देश नहीं संभाला जा रहा है। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि आम जनता गैस के लिए परेशान है, लोग नोटबंदी की ही तरह घरेलू गैस के लिए लाइन में लगे हुए है। डीजल, पेट्रोल लगातार मंहगा हो रहा है और इसका सीधा असर आम जनता की हर जरूरत की चीजों पर पड़ेगा। इसीलिए मुसलमानों के साथ साथ सेक्युलर हिंदू भी यह चाहते है कि यह सरकार हटे। यह सरकार जनहित के कार्य नहीं कर रही है। न इसको किसानों की परवाह है, न छात्रों की परवाह है, न महंगाई की परवाह है।

शेखूपुर की जनता के चुनाव लड़ने के आग्रह पर आबिद रज़ा बोले कि अल्लाह इज्जत और इज्ज्त की जगह दोनों खुद ही तय करता है। अगर शेखूपुर की जनता चाहती है कि वह यहां से चुनाव लड़ें तो आम जनता को यह चर्चा करनी चाहिए कि वे यह कहे कि हम आबिद रज़ा के साथ है और हम आबिद रज़ा को वोट देना चाहते है यह आवाज लखनऊ तक पहुंचनी चाहिए। 

इस अवसर पर नरेश जाटव, रणवीर यादव, मोहनलाल मौर्य, अमन यादव, हर्षित यादव, पिंकू यादव, पंकज यादव, बिजनेश यादव, बलबीर यादव,गोविंद यादव,गुड्डू यादव, रजनीश यादव, डॉ. इकबाल, जुबेर अंसारी, तस्लीम फुरकान, नबीब, जाहिद खान, अख्तियार, सचिन, सदाकत, कासिम हुसैन, मंगल खान, इरफान खान,सलीम खान, किशवर खान आदि लोग मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto