किराया मांगने गए दंपती तो दौड़ाकर पीटा, अब दर्ज हुआ मुकदमा
SAB KI BAAT
Mar 26 2024
1800
बदायूं। सहसवान में जब एक दंपती मकान का किराया मांगने पहुंचे तो किरायेदार ने उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो दंपती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कुमकुम पत्नी अनिल उर्फ गणेश महेश्वरी निवासी मोहल्ला नयागंज के अनुसार, वह अपने पति अनिल के साथ छह दिसंबर 2023 को शाम करीब चार बजे अपने मकान में रह रहे किराएदारों से किराया लेने के लिए र्गइं थीं। इसी बीच पड़ोसी तनुज पुत्र दीपेंद्र, मनु उर्फ प्रणव पुत्र दीपेंद्र, अनुराग उर्फ बिट्टू पुत्र ईश्वर शरण, दीपा पत्नी अनुराग, आदर्श पत्नी दीपेंद्र, ईश्वर शरण पुत्र हरी बाबू बजाज, दीपेंद्र पुत्र हरी बाबू बजाज व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे गाली गलौज और मारपीट करना प्रारंभ कर दी। उन्होंने विरोध किया तो तो तनुज ने चाकू निकालकर उनके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव में कुमकुम भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT