मदर एथीना स्कूल के ‘समर कैंप में ‘लर्न विद मैथ्स’ एवं ‘फन विद साइंस’ द्वारा अनुभव साझा किए बच्चों ने
बदायूं। मदर एथीना स्कूल के ‘समर कैंप-2026’ के द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के तहत ‘लर्न विद मैथ्स’ में घरेलू सामग्रियों के माध्यम से भिन्न (फ्रैक्सन) का ज्ञान अर्जित करते हुए उनको अलग-अलग भागों में विभाजित करना सीखा।
इसके अलावा ‘फन विद साइंस’ के माध्यम से ज्ञान अर्जित किया। इसमें बच्चों ने अदृश्य कला और कार्ड मेकिंग सीखी। विद्यार्थियों ने साबुन के पानी से आकृतियां और विद्यालय का लोगो बनाया। प्राकृतिक रंग हल्दी का प्रयोग करते हुए उससे छायाचित्र बनाए। विभिन्न प्रकार के विलयनों (सोल्यूशन) जैसे विनेगर, साबुन का घोल, बेकिंग सोडा का घोल, कोल्डड्रिंक व अन्य विलयनों की प्रकृति का परीक्षण लाल गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क से किया। उपर्युक्त प्रयोग से विद्यार्थियों को विभिन्न विलयनों (सोल्यूशन) की अम्लीय (एसिड) व क्षारीय (बेसिस) प्रकृति के होने के बारे में जानकारी मिली। यह बच्चों के लिए अनोखा, उत्साहवर्धक एवं जिज्ञासा से भरपूर अनुभव था।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह आज के विज्ञान एवं गणित के युग में बच्चों को विज्ञान तथा गणित की उपलब्धियों और उनके प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने हेतु खेल-खेल में और मनोरंजन के माध्यम से विज्ञान एवं गणित का ज्ञान प्रदान करना आवश्यक है ताकि भविष्य में वे अपनी जिज्ञासाओं के जरिए नये-नये अनुसंधान, प्रयोग एवं आविष्कारों के माध्यम से देश व समाज को और नवीन उपलब्धियां प्रदान कर विकास की नई गति प्रदान कर सकें।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
