पहले चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाई, फिर शराब...नशा हो गया तो सड़क पर रखकर कैंटर से कुचल डाला

पहले चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाई, फिर शराब...नशा हो गया तो सड़क पर रखकर कैंटर से कुचल डाला

हादसे का रूप देने के लिए कैंटर चढ़ाकर की हत्या, एक आरोपित की बहन से थे संबंध, इसलिए मार डाला

छह माह पहले हुई हत्या का खुलासा कर पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

बदायूं। छह माह पहले जिस युवक का कुचला हुआ शव सड़क पर मिला था, उसकी मौत किसी सड़क हादसे में नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई थी। जरीफनगर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपित की बहन से मृतक युवक के अवैध संबंध थे, जिससे नाराज होकर आरोपित ने युवक की हत्या की साजिश रच डाली थी। 

जरीफनगर के गांव धोवरखेड़ा निवासी ओमकार के बेटे मनोहर का शव विगत मार्च में सड़क पर कुचली हुई अवस्था में मिला था। प्रथम दृष्टया किसी वाहन से कुचलकर उसकी मौत होना माना जा रहा था। इसके बाद ओमकार ने दीपक, विशाल, सर्वेश, रामप्रताप चौहान तथा मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ओमकार का कहना था कि आरोपित मनोहर को घर से बुलाकर ले गए तथा उसकी हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपितों ने उस्मानपुर के पास शव के उपर गाडी का पहिया चढ़ा दिया। 

पुलिस ने जब मामले की विवेचना की तो दिनेश का भी नाम प्रकाश में आया। पता चला कि मनोहर के अवैध संबंध एक आरोपित की बहन से थे। इस कारण आरोपित दीपक ने मनोहर को अपने दोस्त दिनेश के घर जुनावई मे ले जाकर चाय में नशीली दवा और फिर शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दिनेश की मदद से उसने नौ मार्च को रात करीब 11 बजे मनोहर को हाईवे पर लिटा दिया और उसके ऊपर कैंटर चढ़ाकर उसे कुचल डाला ताकि शव की शिनाख्त न हो सके। शुक्रवार को पुलिस ने दीपक, विशाल और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। 

--------

पूछताछ में कबूला जुर्म

बदायूं। पुलिस की पूछताछ में दीपक ने अपना जुर्म कबूलते हुए घटना में प्रयोग किया कैंटर व बाइक बरामद करा दी। उसने घटना में दिनेश के भी शामिल होने की बाबत पुलिस को बताया। घटना की साजिश विशाल द्वारा रची गई थी। 

-------

ये हुए गिरफ्तार

- विशाल (39), निवासी ग्राम धोबरखेडा थाना जरीफनगर 

- दीपक (22), निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर 

- दिनेश उर्फ बांकेलाल (29), निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto