फंदे से लटके मिले दो विवाहिताओं के शव...कारण- 'पति से झगड़ा'

फंदे से लटके मिले दो विवाहिताओं के शव...कारण- 'पति से झगड़ा'

बदायूं। दो विवाहिताओं के शव अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे से लटके मिले। उनकी मौत का कारण क्या रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि ग्रामीण पति से झगड़े को दोनों की मौत की वजह बता रहे हैं।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मोहसनपुर निवासी चरनसिंह ने अपनी बेटी चंद्रवती की शादी करीब तीन साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मझरला में की थी। शनिवार को ससुराल में उसका शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वाले भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था जिसके बाद चंद्रवती ने फांसी लगा ली। 

दूसरा मामला भी जरीफनगर का है। उझानी क्षेत्र के गांव भैसोरो निवासी तेजपाल की बेटी संगीता की शादी करीब एक साल पहले थाना जरीफनगर के गांव कांकसी में हुई थी। बताते हैं कि संगीता का अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। हालांकि विवाहिता के परिवार वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto