भाजपाई पिट रहे, पुलिस कानों में तेल डाले बैठी...बूथ अध्यक्ष पिटा, पुलिस ने की केवल शांतिभंग में कार्रवाई
SAB KI BAAT
Jun 28 2025
3760
इंस्पेक्टर बिसौली ने पुराना विवाद बताकर झाड़ लिया पल्ला, बोले रिपोर्ट दर्ज है
बदायूं। बिसौली में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को गिरा-गिराकर पीटा गया। केवल इतना ही नहीं, दबंगों ने उसका गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई और उसका मोबाइल फोन व पर्स आदि भी छीन लिया गया। इतने पर भी बिसौली पुलिस केवल शांतिभंग की कार्रवाई तक ही सीमित रही। सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस तो मूकदर्शक बनी रहती लेकिन मामला तब सुर्खियों में आ गया जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
तहसील क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी चेतेंद्र भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। 21 जून को गांव में चेतेंद्र गांव में ही बाल कटाने गदगांव गए थे। इसी दौरान कैथोली के भूरे, सुनील, ब्रजपाल आदि वहां आ गए और चेतेंद्र से गाली गलौज करने लगे। चेतेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें दुकान से ही खींच लिया और पीटने लगे।
वायरल वीडियो में दबंग चेतेंद्र को लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, लेकिन चेतेंद्र को बचाने की कोशिश किसी ने नहीं की।
बताते हैं कि घटना के बाद जैसे तैसे चेतेंद्र दबंगों के चंगुल से छूटकर भागे और पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करके औपचारिकता पूरी कर ली। एक सप्ताह बाद भी दबंगों पर कार्रवाई न होने पर चेतेंद्र ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है। इस संबंध में बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि दो पक्षों में काफी पुराना विवाद चला आ रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT