घर में घुसे बदमाशों ने सीने से तमंचा सटाया...बिस्तर पर ही निकल गई पेशाब, नगदी और सामान लूटकर भागे
SAB KI BAAT
Sep 21 2025
2750
कुछ दिन पहले ही बैंक से निकाले थे रुपये, पुलिस बोली-मामला संदिग्ध, फिर भी कर रहे जांच
बदायूं। बिसौली तहसील में बदमाशों का कहर एक घर पर टूट पड़ा। बदमाश यहां से 70 हजार की नकदी और सामान लूटकर ले गए। लूटपाट के वक्त एक बदमाश ने घर के मालिक के सीने से तमंचा सटा दिया। डर के कारण मालिक का पेशाब बिस्तर पर ही निकल गया। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर भाग गए।
मामला रामपुर जिले की सीमा पर स्थित गांव गंगागढ़ का है। यहां रामप्रकाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दिव्यांग हैं। बीते शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे उनके घर में बदमाश घुस आए। सभी के मुंह पर कपड़ा बंधा था और हाथों में असलहे थे। घर में घुसते ही एक बदमाश ने बिस्तर पर सो रहे रामप्रकाश के सीने पर तमंचा सटा दिया। रामप्रकाश के अनुसार, बदमाशों को देखकर उनकी घिग्घी बंध गई और उनका पेशाब बिस्तर पर लेटे लेटे ही निकल गया। इसके बाद बदमाशों ने घर का सामान तलाशना शुरू कर दिया। रामप्रकाश के अनुसार, उन्होंने कुछ दिन पहले ही बैंक से 70 हजार रुपये निकाले थे, जिन्हें बदमाशों ने लूट लिया। ये रुपये उन्होंने जमीन खरीदने के लिए एडवांस देने को रखे थे। करीब आधा घंटा बदमाश घर में तलाशी लेते रहे। इसके बाद उसे कपड़े से बांधकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद रामप्रकाश ने शोर मचाया, जिसके बाद आस पड़ोस के लोग वहां आ गए। उन्होंने फोन पर पुलिस को बताया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध बताते हुए लेनदेन का मामला बता रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT