कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा की 'हाय-हाय'...राहुल गांधी का पुतला फूंका
SAB KI BAAT
Aug 30 2025
2700
बोलीं- पीएम मोदी की मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। सोनिया, राहुल, प्रियंका देश की महिलाओं से माफी मांगो
बदायूं। बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेकपुर स्थित आवास पर जा पहुंची और वहां हाय-हाय के नारे लगाते हुए राहुल गांधी का पुतला आग के हवाले कर दिया।
इस मौक पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कांग्रेस नेता द्वारा भद्दी गाली देना व अपशब्द कहना संपूर्ण भारत की आधी आबादी यानी महिलाओं का अपमान है।
उन्होंने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आपने देश की समस्त महिलाओं का अपमान किया है। देश की हर महिला कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सीमा राठौर ने कहा कि कांग्रेस की तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत पूज्य माता जी के लिए जिस अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, उसकी कटु शब्दों में निंदा की जाती है। ये गाली की भाषा इस देश की नहीं हो सकती। बिहार की भाषा भी नहीं हो सकती है। ऐसी बातों को न तो बिहार बर्दाश्त करेगा, न ही देश बर्दाश्त करेगा। सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी को माफी मांगनी होगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, सविता शर्मा, ममता वर्मा, जया साहू, रचना शंखधार, पूनम शर्मा, बाला, ममता श्रीवास्तव, तारावती मौर्य, सरोज, कलावती, प्रेमलता, नीतू मिश्रा, ममता वर्मा, छाया शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT