अंदर लाइब्रेरी में पढ़ रहा था छात्र, बाहर से बाइक ले गए चोर, गैस एजेंसी को भी बनाया निशाना
SAB KI BAAT
Sep 16 2025
1020
बदायूं। लाइब्रेरी में पढ़ने आए एक छात्र की बाइक चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात में चार लोग बाइक ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा चोरों ने एक गैस एजेंसी का भी ताला तोड़कर सामान चुरा लिया।
मामला सहसवान का है। यहां पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। रात की तो छोड़िए, चोर दिन में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं। बाइक चोरी की वारदात मुख्य बाजार स्थित राय साहब की कोठी की है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे चोर यहां से एक बाइक चोरी कर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारापुख्ता निवासी अमित उपाध्याय ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह यहां स्थित लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में स्टडी करने आया था। जब वह घर जाने के लिए लाइब्रेरी से बाहर निकला तो वहां उसकी बाइक नहीं थी। उसने आसपास तलाश की लेकिन बाइक का पता नहीं चला। उसके बाद उसने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो चार लोग उसकी बाइक ले जाते दिखाई दिए।
इधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल स्थित किसान भारत गैस सर्विस गैस एजेंसी के संचालक डोरीलाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दरवाज़े के ताले तोड़कर उनकी गैस एजेंसी में रखा इन्वर्टर, बैटरी, हार्ड डिस्क आदि सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गैस एजेंसी को चोर निशाना बना चुके हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
