जनसेवा केंद्र पर तोड़फोड़, लूट का आरोप...पुलिस बोली- 'दो पक्षों के लेनदेन व मारपीट का मामला'

जनसेवा केंद्र पर तोड़फोड़, लूट का आरोप...पुलिस बोली- 'दो पक्षों के लेनदेन व मारपीट का मामला'

बदायूं। बिनावर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने गांव में चल रहे जनसेवा केंद्र एवं बीसी प्वांइट पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने समेत 1.77 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। 

गांव मुझयाना में रहने वाले ब्रजेश कुमार गांव में ही जनसेवा केंद्र और केनरा बैंक का बीसी प्वांट चलाते हैं। ब्रजेश का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग विगत 30 मई की दोपहर उसके जनसेवा केंद्र पर आ गए तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने केंद्र पर रखा कंप्यूटर समेत अन्य सामान तोड़ दिया। इसके बाद दबंग गाली देते हुए वहां रखे बीसी प्वांइट के 1.77 लाख रुपये लूटकर ले गए। ब्रजेश ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी है। इधर पुलिस का कहना है कि मामला लूटपाट का नहीं है बल्कि कुछ रुपयों के लेनदेन का है। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto