दुष्कर्म करने के बाद धमकाता रहा छात्रा को, दो सप्ताह बाद परिवार वालों को दी जानकारी, तो हुआ ये....

दुष्कर्म करने के बाद धमकाता रहा छात्रा को, दो सप्ताह बाद परिवार वालों को दी जानकारी, तो हुआ ये....

बदायूं। एक नाबालिग छात्रा को मोहल्ले का ही एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और एक गेस्ट हाउस ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद युवक छात्रा को धमकाता रहा। डरी सहमी छात्रा ने दो सप्ताह बाद परिवार वालों को जानकारी दी। 

मामला दातागंज नगर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की करीब 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। बताते हैं कि छात्रा विगत 28 अप्रैल को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। रास्ते में मोहल्ले का ही एक युवक मिल गया और छात्रा को ट्यूशन तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे बातों में फंसाकर एक गेस्ट हाउस में ले गया और यहां पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित युवक ने छात्रा को किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा जब घर पहुंची तो भी युवक ने छात्रा को कई बार धमकाया। त्रस्त होकर छात्रा ने दो सप्ताह बाद अपने परिवार वालों को इस बाबत बताया। इस पर छात्रा के पिता ने आरोपित युवक की शिकायत पुलिस से करते हुए तहरीर दी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto