नीट में धांधली की जांच हो: आप

नीट में धांधली की जांच हो: आप

बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में नीट में धांधली के खिलाफ मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद जिलाधिकारी आवास तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने कहा कि नीट जोकि देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहे नौजवानों को सरकार ने एक और झटका दे दिया। एक ओर जहां संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। जिसके वजह से नौजवानों को अपने उज्ज्वल भविष्य का कोई मार्ग नहीं दिख रहा हैं। 

कहा कि परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था, परंतु आनन-फानन में चार जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सवाल उठता है कि किस गुनाह को छिपाने के लिये इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया 

जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से नीट  के परिणाम की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग करती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सिसौदिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता पटेल, रितेश गुप्ता,  ओमपाल, पुष्कर पाल, राकेश सोलंकी, लालाराम, राहुल आदि मौजूद रहे ।





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto