'रेप केस में फंसा है तेरा बेटा'...कहकर बेटे से कराई बात, बेटा गिड़गिड़ाया तो बाप ने दे दिए 60 हजार
SAB KI BAAT
May 07 2025
5190
बदायूं। बेटे के रेप केस में फंसा होने की बात कहकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये उनके एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। ठगी इतनी चतुराई से की गई कि जब व्यक्ति ने ठगों से बेटे से बात कराने को कहा तो उन्होंने बेटे की हूबहू आवाज निकलवाकर बाप को सुना दी।
शहर के पुरानी चुंगी के पास रहने वाले गजेंद्र सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। वह वजीरगंज ब्लॉक में तैनात हैं। बुधवार को जब वह स्कूल से लौट रहे थे तो उनके मोबाइल फोन पर किसी की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर की डीपी पर किसी पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। कॉलर ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए गजेंद्र से कहा कि तीन युवकों को रेप केस में पकड़ा गया है, जिनमें उनका बेटा अभिषेक भी शामिल है। यह सुनकर गजेंद्र घबरा गए। ठगों ने उनसे कहा कि यदि वह तत्काल 80 हजार
- ठगी के शिकार गजेंद्र-
रुपये दे देते हैं तो उनके बेटे का नाम केस से निकाल दिया जाएगा। बकौल गजेंद्र, उन्होंने अपने बेटे से बात कराने को कहा तो कॉलर ने फोन किसी और को दे दिया जो हूबहू अभिषेक की आवाज में बात कर रहा था। दूसरी तरफ बात करने वाला व्यक्ति उनके बेटे की आवाज में रो रहा था और गिड़गिड़ाते हुए पैसे देने की बात कर रहा था। यह सुनकर गजेंद्र को और ज्यादा घबरा गए और तुरंत ही ठग के बताए एकाउंट नंबर पर 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
------
रुपये देने के बाद की बेटे को कॉल
बदायूं। ठगों को रुपये देने के बाद गजेंद्र ने घर पर कॉल की तो बेटे अभिषेक ने ही कॉल रिसीव की और ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया। यह सुनकर गजेंद्र को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाने में घटना की तहरीर दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT