'सपा के आबे दे सत्ता में कट्टा'...जब अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में चलवाया 'भाजपा' का गाना

'सपा के आबे दे सत्ता में कट्टा'...जब अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में चलवाया 'भाजपा' का गाना

सपा प्रमुख बोले- 'सपा की छवि खराब करने का प्रयास कर रही भाजपा, इस गाने पर कराएंगे भाजपा पर एफआईआर'

सबकी बात न्यूज 

प्रमुख संवाददाता। पत्रकारों के साथ हुई एक बातचीत में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। प्रेसवार्ता में ही उन्होंने प्रोजेक्टर पर एक गाना बजवाया और उसे भाजपा का गाना बताते हुए कहा कि इसके विरुद्ध वह एफआईआर कराएंगे। 

विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में हो, लेकिन इसके लिए चुनावी बिसात बिछने लगी है। नेताओं के पार्टी छोड़कर इधर-उधर जाने का क्रम भी शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस नेता और संत कबीर नगर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके रोहित पांडेय समेत कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। बोले- 'भाजपा ने एक नया गाना हमारे लिए लांच किया है। इस पर हम एफआईआर लिखवाएंगे। एफआईआर लिखवाने के बाद कोई पकड़ा नही जाएगा और अगर कोई पकड़ा नहीं जाएगा तो साबित हो जाएगा कि इसमें बीजेपी के लोग शामिल हैं।' 

इसके बाद अखिलेश ने प्रोजेक्टर पर वह गाना भी चलवाकर दिखवाया, जिसके बोल हैं सपा के आबे दे सत्ता में कट्टा...। 

(सुनिये क्या कहा अखिलेश यादव ने)- 


एडिट कर लिखा 'सपा के गुंडे'

- प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि यह गाना हमारी पार्टी को बदनाम करने के लिए लांच किया गया है। वीडियो किसी का है, गाना किसी का है, लगता है एआई जेनरेटिड है। वीडियो में भी नीचे कैप्शन में 'सपा के गुंडे' भी लिखा दिख रहा है। 





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto