'शोर किया तो जान से मार देंगे'...हथियार दिखाकर किन्नर से बोले बदमाश, फिर लूट लिया कैश और जेवर

'शोर किया तो जान से मार देंगे'...हथियार दिखाकर किन्नर से बोले बदमाश, फिर लूट लिया कैश और जेवर

ओरछी में गन प्वाइंट पर किन्नर के घर लूटपाट, उसके बाद पड़े मकान को भी खंगाला, जेवर और सामान ले गए

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आने वाले कस्बा ओरछी में बदमाशों ने एक किन्नर के घर घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले किन्नर को हथियारों के बल पर डराया और फिर कैश व जेवर लूटकर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी तोड़ डाले और उन्हें अपने साथ ले गए। बदमाशों ने पास ही एक बंद पड़े मकान को भी निशाना बनाया। 

ओरछी कस्बे में आसफपुर रोड परर टीना किन्नर का मकान है। टीना व किन्नर समाज के अन्य लोग आसपास के क्षेत्रों में बधाई गाकर अपना जीवन यापन करते हैं। सोमवार रात आधी रात के बाद करीब ढाई बजे टीना के घर में हथियारबंद बदमाश घुस आए। बताते हैं कि बदमाश रसोई का जंगला काटकर घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने टीना व उसके भाई विजय को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। टीना ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसके दो-चार हाथ भी जड़ दिए। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखा कैश व जेवर आदि लूट लिए। टीना ने बताया कि बदमाश उसके यहां से कैश और जेवर लूटकर ले गए हैं। ये सारा उसका तथा किन्नर समाज का था। जल्द ही वे एक सम्मलेन में जा रहे थे। 

-------

कैमरे देखकर बोले बदमाश-डीवीआर कहां है?

बदायूं। बताया जाता है कि घर में लगे सीसीटीवी देखकर बदमाशों ने विजय से पूछा कि डीवीआर कहां है। विजय ने जब जानकारी होने से इंकार किया तो बदमाशों ने

              -इसी रैक के भीतर रखी डीवीआर ले गए बदमाश-

तारों के सहारे डीवीआर को तलाश कर लिया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए। 

--------

दूसरे के मोबाइल से कॉल कर बुलाई पुलिस

बदायूं। विजय के अनुसार, बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। जब बदमाश लूटपाट कर भाग गए तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो उन्होंने दूसरे व्यक्ति का फोन लेकर पुलिस को बुलाया। मंगलवार को बिसौली सीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को देखा। 

-------

पड़ोस के बंद मकान को भी नहीं छोड़ा बदमाशों ने

बदायूं। टीना के मकान के बराबर में ही रायसिंह का मकान है। बताया जाता है कि बदमाश इस बंद पड़े मकान में भी घुसे और वहां से बर्तन आदि सामान समेट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

00000



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto