'मैं जिंदा हूं साहब'...मृत दिखाकर रोक दी गई महिला की विधवा पेंशन, अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए कर रही भागदौड़

'मैं जिंदा हूं साहब'...मृत दिखाकर रोक दी गई महिला की विधवा पेंशन, अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए कर रही भागदौड़

'मैं जिंदा हूं साहब'...मृत दिखाकर रोक दी गई महिला की विधवा पेंशन, अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए कर रही भागदौड़

विधवा पेंशन निकालने पहुंची तो पता चला कि कागजों में मृत दिख रही महिला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जिंदा लोगों को कागजों में मृत दर्शाने के तमाम मामले गाहे-बगाहे सामने आते रहते हैं। अब इस कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है। एक विधवा महिला जब अपनी पेंशन निकालने पहुंची तो पता चला कि उसे कागजों में मृत दिखा दिया गया है। 

मामला बिल्सी तहसील के गांव स्वरूपपुर का है। यहां रहने वाली महिला मुन्नी के पति की मृत्यु करीब चार साल पहले हो चुकी है। उनका एक बेटा है जो हरिद्वार में काम करता है। मुन्नी यहां अकेले रहती हैं। उन्हें दो साल से विधवा पेंशन मिल रही है। मुन्नी के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपनी पेंशन निकालने गांव के डाकघर गई थीं तो बायोमीट्रिक अंगूठा लगाने पर सिस्टम उन्हें मृत दिखाने लगा। इसके बाद उन्होंने कई जगहों पर शिकायत की कि वह तो जिंदा है, इसलिए उनकी पेंशन दिलाई जाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। इस संबंध में डाकघर की महिला कर्मचारी का कहना है कि मुन्नी पेंशन निकलवाने आई थीं लेकिन आधार कार्ड से संबंधित कोई समस्या आ रही है, जिससे उन्हें मृत दिखाया जा रहा है। इधर मुन्नी ने एसडीएम को पत्र भेजकर समस्या के निदान की मांग की है। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto