'किसान आत्महत्या कर रहा है, स्वामीनाथन आयोग लागू करोगे या नहीं'...जब संसद में दहाड़े सांसद धर्मेंद्र
सपा नेता, मुख्य सचेतक व आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने देश के किसानों और स्वामीनाथन के मुद्दे को लेकर संसद में रखा पार्टी का पक्ष
सबकी बात न्यूज
संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक व आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में देश के किसानों और स्वामीनाथन के मुद्दे को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। उनको जब बोलने का मौका नहीं दिया गया तो भी धर्मेंद्र यादव अपनी बात कहने पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि कि देश का किसान आत्महत्या कर रहा है। स्वामीनाथन आयोग लागू करोगे या नहीं, इसका जवाब दो....।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश के कृषि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि लगभग 75 हजार किसानों की आय दोगुनी अथवा उससे ज्यादा बढ़ी है जबकि सच्चाई यह है कि एक सौ चालीस करोड़ की आबादी वाले इस देश में लगभग 60 प्रतिशत लोग खेती- किसानी पर निर्भर है। आप 2014 का अपना घोषणा पत्र पढ़िए, उसमें आपने कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करेंगे। मेरा इस भाजपा सरकार तथा मंत्री से सीधा सवाल है कि 2014 में सरकार बनाने के लिए आपने किसानों कोगुमराह क्यों किया कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान हताश,उदास और परेशान है और आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन आप लोग सिर्फ भाषण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हो। देश का किसान स्पष्ट रूप से जानना चाहता है कि आयोग की सिफारिश को कब लागू किया जाएगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
